आइसक्रीम के शौकीनों के लिए जल्द ही रियासत में जल्द विशेष वाडीलाल स्कूप शाप खुलेंगी। महानगरों की तर्ज पर बनने वाले आइसक्रीम पार्लर में वाडीलाल 50 से ज्यादा फ्लेवर उपलब्ध करवाएगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी ने बताया कि आरंभ में स्कूप शाप मुख्य रूप से जम्मू, कटड़ा, श्रीनगर जैसे बड़े शहरों में खोले जाएंगे।
बाद में इसका विस्तार रियासत के अन्य शहरों में किया जाएगा। गांधी के अनुसार उनका मुख्य टारगेट 25 साल से कम आयु वाले युवा हैं, जिनके लिए कंपनी आकर्षक डिजाइनों में आइसक्रीम मुहैया करवाती है। तरह-तरह की आइसक्रीम के अलावा आइसक्रीम पेस्ट्री, आइसक्रीम सैंडविच, कूकी पाई सैंडविच जैसे उत्पाद युवाओं की डिमांड को को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं।
इसके अलावा कंपनी शुगर फ्री आइसक्रीम के तीन ब्रांड बाजार में उतार चुकी है। एमडी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आइसक्रीम सेक्टर में संभावनाओं को देखते हुए कंपनी ने 20 नए डिस्ट्रीब्यूटर तैनात किए हैं। फिलहाल रियासत में उनका शेयर मात्र 5-7 फीसदी है, जिसे कंपनी 25-30 फीसदी करने के लक्ष्य के साथ प्रयासरत है। अगले वित्तीय वर्ष में कंपनी जेएंडके में 8-10 करोड़ का कारोबार करेगी।