फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में वैक्सीन ऑन व्हील सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी में सोमवार को वैक्सीन ऑन व्हील सुविधा की शुरूआत हुई है, जिसका शुभारंभ डीसी चरणदीप सिंह ने वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। सभी वाहनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने बताया कि जिले में कोरोना का ग्राफ काफी कम हुआ है। पिछले सप्ताह में सभी स्वास्थ्य ब्लॉक में संक्रमण की संख्या कम हुई है, जोकि राहत की बात है। हर पंचायत में पांच बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में किसी के संक्रमित होने पर घर में अलग स्थान नहीं है तो वह सेंटर में आइसोलेट हो सकता है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन परवीन अख्तर, एडीसी राजेंद्र शर्मा, एडीसी अनिरुद्घ राय, सीएमओ डॉक्टर राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें