घगवाल। जिला में कोरोना को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने के काम को तेज कर दिया गया है। कस्बा के सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल की डॉ. लिजा ने बताया कि वैक्सीनेशन तेजी से हो रही है। पहली खुराक 12,900 के करीब हो चुकी है और दूसरी पांच हजार नौ सौ के करीब लग चुकी है। लोगों से अपील की है कि वह दूसरी खुराक लगवाएं।
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वैक्सीनेशन का समय है। आरटी/पीसीआर 22,000 के लगभग कर दिए गए हैं। रैपिड टेस्ट बीस हजार नौ सौ तेरह के करीब हो चुके हैं। उन्होंने बताया की स्टाफ की कमी के बावजूद कोशिश रहती है कि प्रत्येक व्यक्ति को दूसरी खुराक दी जा सके। संवाद