फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र दास जी महाराज को सर्वसम्मति से बनाया गया महंत

विज्ञापन
स्वामी स्वामी नरेंद्रदास जी महाराज को महंत की उपाधि देने पर स्वागत करते हुए संत समाज के लोग व पूर
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बड़ियाल काजिया में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान स्वामी नरेंद्र दास को सर्वसम्मति से महंत बनाया गया। कार्यक्रम में पुरानी मंडी जम्मू के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वरदास, अध्यक्ष साधु समाज दतगीरी महराज, महामंडलेश्वर रघुवीर दास, महामंडलेशवर राम स्वरूप की मौजूदगी में नरेंद्र दास को महंत बनाया गया।
विज्ञापन

विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ महंत बनाए जाने पर नरेंद्र दास को फूलमालाएं पहना ेकर उनका स्वागत किया गया। महंत रामेश्वरदास ने बताया कि अब यह अपने मंडल में धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे। महंत की पदवी होने पर यह उपाधि उस संत को दी जाती है जिसने सन्यास लेने के साथ गेरूए वस्त्र धारण करने के साथ अपने गृहस्थ का त्याग कर दिया हो। उन्होंने कहा कि कई वर्ष से नरेंद्र दास हनुमान धाम बड़ियाल काजिया में भगवान राम के सेवक हनुमान जी के मंदिर में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र दास के त्याग को देखते हुए इस गांव का नाम आज से हनुमान नगर रखे जाने की घोषणा की जाती है। कार्यक्रम के दौरान रघुवीरदास, महंत रामनारायण, नारायणदास, परमेश्वरदास, लक्ष्मणदास, राकेश गीरी, दीवान चंद, अरभिददास सहित कई संत व महंत मौजूद रहे। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व वीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने महंत बनने पर नरेंदास को तिलक लगाए जाने के साथ फूलमलाएं पहना अभिनंदन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें