फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में लगाए जाएं उर्दू के साइन बोर्ड

Sun, 31 Aug 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में उर्दू भाषा में साइन बोर्ड लगाए जाने की मांग फिर से उठाई गई है। तहरीके बका-ए-उर्दू नामक गैर सरकारी संस्था ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी भाषा में साइन बोर्ड लगाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उर्दू राज्य की अधिकारिक भाषा है और कई कार्यालय अधिकारिक भाषा का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


संस्था के महासचिव जाकिर मलिक भलेसी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने जिले की थन्नामंडी तहसील का दौरा किया। दौरे के दौरान वहां के सभी सरकारी कार्यालयों में लगाए साइन बोर्डां को देखा। सभी साइन बोर्डों में इंगलिश भाषा का प्रयोग किया गया है।

उर्दू भाषा का प्रयोग नहीं होने पर एतराज जताते हुए मलिक ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी कर सभी अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों में उर्दू भाषा में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन राजोरी की थन्नामंडी व अन्य कई क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में उर्दू भाषा के साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार कई अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस बात की लिखित शिकायत विभाग को भी भेज दी गई है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जिले के सभी कार्यालयों में उर्दू भाषा में साइन बोर्ड नहीं लगाए गए तो संस्था प्रदर्शन का सहारा लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें