फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसबीआरएल परियोजना : सोपोर से कुपवाड़ा तक रेलवे ट्रैक के विस्तार के लिए प्रशासन ने मांगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के तहत सोपोर से कुपवाड़ा तक 33.7 किलोमीटर रेलवे लाइन के विस्तार के लिए प्रशासन ने अंतिम स्थान सर्वेक्षण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कार्यालयों से डाटा मांगा है।
विज्ञापन


यूएसबीआरएल परियोजना के अफसरों ने संदर्भ के तहत संचार के माध्यम से बताया है कि उत्तर रेलवे सोपोर से कुपवाड़ा तक ट्रैक के विस्तार के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण कर रहा है। इस प्रस्तावित लाइन पर अनुमानित यातायात का आकलन परियोजना रिपोर्ट के एक भाग के रूप में किया जाना है, जो विभिन्न स्टेशनों पर बुनियादी ढांचे को तय करने में मदद करेगा। इसलिए, आपसे अनुरोध है कि परियोजना क्षेत्र में कस्बों की आबादी, खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, डीजल, पेट्रोल, स्टील आदि के लिए परिवहन आवश्यकता के संबंध में संबंधित विभाग नवीनतम डाटा प्रदान करें। एडीसी ने महाप्रबंधक डीआईसी, मुख्य कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक एफसीएस, क्षेत्र विपणन अधिकारी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुपवाड़ा, ईओ एमसी कुपवाड़ा/हंदवाड़ा को इसके बारे में सूचित किया है। ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें