फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के साथ सम्पन्न हुए निकाय चुनावः मलिक

Wed, 24 Oct 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
SATYAPAL MALIK - फोटो : SELF
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि शहरी निकाय चुनाव बगैर किसी हिंसा के शांति के साथ सम्पन्न हो गए हैं। मलिक ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि पंचायत चुनाव भी इसी तरह शांति के साथ पूरे होंगे और इस प्रक्रिया में सब की हिस्सेदारी भी रहेगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 30 अक्तूबर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 17 दिसंबर से पहले हर हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जानी है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें