क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने मंगलवार को नासिर मसीह की अध्यक्षता में जेके क्रिश्चियन माइनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बैठक कर सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया।
मसीह ने कहा कि क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के प्रति राज्य सरकार का अलग ही नजरिया है, जिसके चलते समुदाय के लोगों का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी और ओबीसी के लिए किए जा रहे आरक्षण के फैसले का स्वागत करते हैं।
लेकिन क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की मांगें पूरी की जानी चाहिएं। बैठक में अमित सोत्रा, विनोद गिल, सन्नी गिल, रेवल, जान, रोहित, राहुल, रफीक, सलीम, सीमा और अन्य लोग शामिल थे।