फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी पर पीडीपी ने सरकार को घेरा

Wed, 20 Aug 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली और पानी की किल्लत पर पीडीपी ने सवाल उठाते हुए मौजूदा गठबंधन सरकार पर जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भठिंडी और त्रिकुटा नगर में आयोजित पीडीपी की जन सभाओं के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद महाजन ने कहा कि उमर सरकार का पिछले साल का कार्यकाल हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुआ है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हुई हैं।

इस अवसर पर पीडीपी उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन ने कहा कि बिजली, पानी से लेकर सड़कों की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। वहीं पीडीपी के जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भारत चौधरी ने रियासती सरकार को बिजली परिदृश्य में सुधार लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें