विधानसभा में सोमवार को फिर बीफ बैन पर हंगामे के आसार हैं। नेकां और निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद इस मामले में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा कर सकते हैं।
वहीं कांग्रेस बीफ प्रतिबंध पर तो नहीं लेकिन श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के सर्विस टैक्स मामले व बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास मामले पर पहले ही स्थगन प्रस्ताव सौंप चुकी है। अगर यह प्रस्ताव नामंजूर हुए तो कांग्रेस विधायक भी हंगामा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को विपक्षी पार्टियों के विधायक दल के नेताओं ने अपने विधायकों के साथ सोमवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की रणनीति पर चर्चा की।