फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार भरे बेनाम खतों से यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा

Wed, 26 Nov 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कैंपस में कार्यरत एक महिला के घर प्यार भरे खतों के पहुंचने के बाद बवाल मच गया। मामला संगीन होने पर महिला ने तुरंत अपने स्तर पर ध्यान लगाया तो उसने यूनिवर्सिटी के तीन विद्यार्थियों का नाम गांधीनगर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन महिला की ओर से देर रात तक लिखित में कोई शिकायत नहीं आने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक उन्हें एक महिला ने मौखिक रूप से शिकायत दी, कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन शादी के बाद भी उसे प्यार भरे बेनाम खत आ रहे हैं, जिस कारण उसके शादीशुदा जीवन में कलह पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला की यूनिवर्सिटी में एक युवक के साथ अच्छी दोस्ती है।

महिला को उस पर तथा उसके दो अन्य दोस्तों तक शक हुआ। इस बात को साफ करने के लिए महिला यूनिवर्सिटी कैंपस गई थी। वहां उसने इस बारे में अपने दोस्तों के साथ पूछताछ की थी, जहां हंगामा हो गया। अन्य दोस्तों ने बीच बचाव करके मामले को शांत किया।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि जहां शादी से पहले महिला की जहां बात सगाई हुई थी, दोस्तों को वहां उसकी शादी से एतराज था। बावजूद तय स्थान पर युवती की शादी हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें