फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में फिर गूंजा चीनी आपूर्ति मामला

Fri, 10 Jun 2016 08:16 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
व‌िधानसभा में हंगामा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा में शुक्रवार को भी चीनी आपूर्ति में गड़बड़ी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप जड़ा कि घाटी में आपूर्ति के लिए जो चीनी आई थी, उसे मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर सरकार की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपों को निराधार और गलत बताया गया। साथ ही विपक्ष को चुनौती दी कि अगर वो चीनी आपूर्ति में गड़बड़ी साबित कर दे तो सरकार इस्तीफा दे देगी।

शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने चीनी आपूर्ति मामले में सरकार पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक नवांग रिगजिन जोरा ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से चीनी की आपूर्ति सुचारु कराने के दावों के बावजूद लोगों को चीनी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि अनंतनाग विधानसभा में उप चुनाव होने वाला है। इसलिए सारा कोटा वहीं डायवर्ट कर दिया गया है ताकि मुख्यमंत्री को लाभ पहुंचाया जा सके। इस पर कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन उड़ खड़े हुए और उन्होंने विपक्ष को आरोप साबित करने की चुनौती दे डाली। कहा कि अगर विपक्ष चीनी का कोटा अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र डायवर्ट करने का आरोप साबित कर देता है तो सरकार इस्तीफा दे देगी।
विज्ञापन

आख‌िर चीनी गई कहां?

व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
इसके जवाब में कांग्रेस विधायक जोरा ने कहा कि गड़बड़ी की बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक अखबार की रिपोर्ट भी कह रही है।  आप सदन को गुमराह कर रहे हैं। अगर अन्य जगहों के कोटे की चीनी अनंतनाग नहीं भेजी गई तो चीनी गई कहां।

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अली मोहम्मद सागर ने भी इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि आरोप साबित करना विपक्ष का काम नहीं बल्कि सरकार का काम है कि आरोप को गलत साबित करे। बुधवार को भी होमशालीबग से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अब्दुंल मजीद लार्मी द्वारा सदन में चीनी का कोटा अनंतनाग डायवर्ट करने का मुद्दा उठाया गया था।

इससे पहले जैसे ही शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, सीपीआई(एम) और पीडीएफ के विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और अपने-अपने मुद्दे सदन में उठाने लगे।

​स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने सभी विधायकों को शांत होने का अनुरोध किया और कहा कि प्रश्नकाल के बाद उन्हें मुद्दे सदन में पेश करने का मौका मिलेगा। लेकिन, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें