फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके पुलिस को रिस्पांस नहीं दे रही यूपी पुलिस

Mon, 11 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमयू के सामने कूदकर जान देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए स्थानीय पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया है। फिलहाल मृतक की पूरी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक के कपड़ों की जेब से मिली श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पर्ची पर लिखे नाम और पते से ही उसकी पूरी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा पर्ची पर शिव शंकर निवासी बनारस लिखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने यात्रा पर्ची के आधार पर कटड़ा श्राइन बोर्ड से भी संपर्क किया। वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आठ मई को जारी इस पर्ची के आधार पर मृतक ने माता वैष्णो देवी के भी दर्शन किए। उसकी पूरी रिपोर्ट अर्द्धकुंवारी और भवन से मिल गई, लेकिन अन्य कोई जानकारी नहीं मिली। उसने अपनी पर्ची पर अपना ही नाम लिखाया था।

जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बनारस पुलिस से भी संपर्क किया। फिलहाल कोई भी रिस्पांस नहीं आया है। बनारस या यूपी में कोई गुमशुदगी का इस संबंध में मामला भी दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश में कहीं से कोई गुमशुदगी या अन्य कोई मामला प्रकाश में आएगा तभी मृतक की पहचान संभव है।
विज्ञापन


अगर 72 घंटे तक उसकी पहचान नहीं हुई तो उसका संस्कार कर दिया जाएगा। जांच जारी है। बता दें कि शनिवार को उधमपुर से जम्मू की तरफ जाने वाली डीएमयू ट्रेन के आगे कूद कर एक व्यक्ति ने जान गंवा दी थी। फिलहाल उसकी जेब से वैष्णो देवी यात्रा की पर्ची बरामद हुई। उससे उसकी पूरी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें