उत्तीरी कश्मीर के कुपवाडा़ जिले में बीएसएफ के काफिले पर शनिवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ का काफिला कुपवाड़ा के लंगेट इलाके से गुजर रहा था, इसी दौरान आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह घायल हो गए।
जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षालों द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
BSF head constable Satinder Singh injured in firing by terrorists in Wadi Pora area of Kashmir's Langate.
— ANI (@ANI_news) November 26, 2016