फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो को गोली मारी, दोनों युवकों अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 May 2019 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
विज्ञापन
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके में बुधवार दोपहर अज्ञात बंदूकधारियों ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी और भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद अनंतनाग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हमलावर कौन हैं और गोली क्यों मारी इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर जैनपोरा इलाके में अज्ञात बंदूकधारी एक केमिस्ट की दुकान में घुस गए और इरफान अहमद और मुजफ्फर अहमद के ऊपर गोलीबारी की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। इस बीच बंदूकधारी फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अनंतनाग रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने हमलावरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें