फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अनंतनाग में ग्रनेड हमला, सात घायल

Sat, 31 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंन्तनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें सात लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे। आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया, पर देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांजीवाड़ा इलाके में आतंकियों ने वहां से गुजर रहे सेना के वाहन को निशाना बनाकर गेनेड दागा। पर निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया।
विज्ञापन


ब्लास्ट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। आसपास खड़े कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रेनेड हमले के कुछ ही देर बाद पुलिस व सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आतंकियों को दबोचने के लिए सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि लश्कर कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद ही यह आशंका बढ़ गई थी कि आतंकियों द्वारा बदले की भावना से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें