फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने ली पठानकोट हमले की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के लिए जैश-ए- मोहम्मद को जिम्मेदार बताए जा रहा था, लेकिन अब कई आतंकी संगठनों के गठजोड़ वाली यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने पठानकोट के वायुसेना एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


खुद को काउंसिल का प्रवक्ता बताते हुए सैयद सदाकत हुसैन ने ई-मेल के जरिये अपने बयान में कहा है कि पठानकोट एयरबेस पर काउंसिल के नेशनल हाइवे स्कवायड ने हमला किया था। यूनाइटेड जेहाद काउंसिल (यूजेसी) ने ईमेल में कहा है, 'पठानकोट के हमले से हम ये संदेश देना चाहते थे कि भारत का कोई भी सैन्य ठिकाना हमारी पहुंच से बाहर नहीं है।'

हालांकि हमले में शामिल आतंकियों की संख्या के संबंध में मेल में खुलासा नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में भी इस काउंसिल से जुड़े कई संगठन सक्रिय हैं। इसका सरगना पाकिस्तान में बैठा सैयद सलाहुद्दीन है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ई-मेल के जरिये किया दावा

ई-मेल में प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार हर हमले के बाद पाकिस्तान फोबिया से ग्रस्त रहती है। भारत सरकार अतीत में कश्मीरी स्वतंत्रता संग्राम को बदनाम करने में विफल रही है और दुष्प्रचार के माध्यम से भविष्य में भी उसे कुछ हासिल नहीं होगा।

बयान में कहा गया है कि पठनकोट हमले से कश्मीरी मुजाहिदीन ने सरकार को संदेश दिया है कि कोई भी सुरक्षा संगठन या चौकियां उनके आतंकियों की पहुंच से बाहर नहीं हैं।

हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञ पठानकोट हमले के काउंसिल के इस दावे पर शक जता रहे हैं। उनका मानना है कि सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान बंटाने के उद्देश्य से यह दावा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें