फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जम्मू रेलवे स्टेशन को मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु दो जनवरी को जम्मू रेलवे स्टेशन पर मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे एक्जीक्यूटिव लाउंज, स्वचालित सीढ़ियों एवं लिफ्ट तथा मैकेनाइज्ड लाउंड्री निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


उनके दौरे को देखते हुए डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। स्टेशन परिसर में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। इसके साथ ही स्टेशन को चमकाने की भी कवायद दिनभर चलती रही।

वीरवार को नार्दन रेलवे के डीआरएम अनुज प्रकाश कई अधिकारियों के साथ जम्मू पहुंचे। उन्होंने रेलवे मंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स का भी दौरा किया।
विज्ञापन


सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह से तैयारियों की जानकारी हासिल की। इस दौरान दौरान डीआरएम के साथ डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकाम मैनेजर अतुल कुमार सिंह भी थे।

रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में कटड़ा और जम्मू में रेलमंत्री के दौरे को लेकर कई विषयों पर जानकारी ली। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल के भी जम्मू पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे रेल मंत्री

उधर, दौरे को देखते हुए जम्मू स्टेशन को चमकाने का काम भी शुरू हो गया है। सजावट, साफ-सफाई और रंगरोगन का काम चल रहा है।

पंखों और एलईडी स्क्रीन की सफाई चल रही है। रेल परिसर में जहां कहीं भी इमारत में टूट फूट है उसकी मरम्मत कराई जा रही है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु रियासत के दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को दोपहर बाद जम्मू पहुंचेंगे। वे मुंबई से विमान से जम्मू पहुंचेंगे। यहां से स्टेट हेलीकाप्टर से कटड़ा पहुंचकर माता वैष्णो देवी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को जम्मू लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह तथा अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें