फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तेजी से होगा विकास, पूरी की कई यूटी दर्जे की मांगः वीके सिंह

Mon, 30 Sep 2019 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह ने भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत रविवार को लेह के सिंधु संस्कृति सभागार में रैली की। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को विकास की राह पर तेजी से दौड़ने का अवसर प्रदान कर दिया है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि लद्दाख के लिए यूटी दर्जे की मांग को पूरा किया गया है। मोदी सरकार ने लद्दाख की जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए लोगों के लिए विकास के नए द्वार खोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद को अनुच्छेद 370 और 35-ए की वजह से बल मिलता रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें