फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद और अधिक आत्मविश्वास से उभरेगा भारतः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Sat, 23 May 2020 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के बाद देश और अधिक आत्मविश्वास से उभरेगा और विश्वभर में सम्मान हासिल करेगा। एक निजी समाचार चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में सभी चिंताओं और आशंकाओं के बावजूद मुझे विश्वास है कि 6 महीने बाद, दुनिया भारत को सम्मान से देखेगी और हमसे जुड़ना चाहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत कार्य और व्यापार के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में भी उभरेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित शुरुआती लॉकडाउन ने देश को कोरोना काल के बाद में दुनिया के नए मानदंडों के लिए खुद को प्रशिक्षित करने में मदद की थी। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते जब उनसे पूछा गया कि आमतौर पर पर्यटन पर निर्भर उत्तर पूर्वी क्षेत्र पर कोरोना महामारी का क्या प्रभाव होगा? डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व पर्यटन में लाभ प्राप्त हो सकता है। पश्चिमी देशों के साथ-साथ यूरोप और अन्य देशों के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इन देशों के अधिकांश पर्यटक रिसॉर्ट्स कोरोना के कारण बहुत प्रभावित हुए हैं। मगर भारत का उत्तर पूर्वी क्षेत्र अपेक्षाकृत कोरोना-मुक्त है। सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है।

कार्य और व्यापार को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को प्रोत्साहित करने का एक अवसर है। सालाना 5000 से 6000 करोड़ रुपये के बांस के कारोबार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें व्यवसाय की भरपूर संभावना है। हर साल बड़ी मात्रा में बांस से बनी अगरबत्ती और दूसरे उत्पाद अन्य देशों से आयात किए जाते हैं।
विज्ञापन


डोमिसाइल 5 अगस्त की प्रक्रिया का विस्तार
हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किए गए डोमिसाइल नोटिफिकेशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उस प्रक्रिया का विस्तार है जो 5 अगस्त 2019 को शुरू हुई थी। अब यह प्रक्रिया अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस फैसले के सकारात्मक परिणामों का एहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें