फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने संयुक्त नाका पार्टी पर किया हमला, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sat, 23 May 2020 10:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने पुलिस तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। घटना हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर की है। हालांकि, निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो पाया।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले वीरवार को आतंकियों ने प्रीछू में पुलिस व सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें