फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah visit Jammu: गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा एक से, राजोरी व कुपवाड़ा में करेंगे रैली

Fri, 23 Sep 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव एडवोकेट विबोध गुप्ता ने बताया कि एक अक्तूबर को अमित शाह राजोरी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर एक अक्तूबर को जम्मू पहुंचेंगे। वे दो रैलियों को संबोधित करेंगे। एक जम्मू संभाग के राजोरी व दूसरी कश्मीर के कुपवाड़ा में। दोनों ही रैलियां नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे जिलों में होंगी। माना जा रहा है कि वे इस दौरान पहाड़ियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने जैसी बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

 

ओबीसी समुदाय को आरक्षण की भी घोषणा संभव है। इसके साथ ही वे जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। माता वैष्णो दरबार में मत्था टेकने का भी कार्यक्रम है। भाजपा प्रदेश महासचिव व पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अक्तूबर को वे राजोरी में सभा को संबोधित करने के बाद जम्मू आ जाएंगे।

 

रात्रि विश्राम जम्मू में करने तथा कुछ प्रतिनिधिमंडलों से मिलने और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बैठक कर सकते हैं। अगले दिन वे कुपवाड़ा जाकर रैली को संबोधित करेंगे। राजोरी में न्यू बस स्टैंड के पास रैली स्थल प्रस्तावित है जिसमें पुंछ के लोग भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

कुपवाड़ा में उत्तरी कश्मीर के बारामुला के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। गुप्ता ने दावा किया कि राजोरी की रैली में एक लाख लोगों को जुटाने की कोशिश की जाएगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राजोरी में सभा से पहले वे माता वैष्णो देवी के दरबार में जाकर माथा टेकेंगे।

श्रीनगर में राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही विकास तथा कानून-व्यवस्था पर अलग-अलग बैठकें कर हालात की जानकारी लेंगे। अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम तय होते ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

 

केंद्र शासित प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सनद रहे कि राजोेरी-पुंछ के अलावा जम्मू-कश्मीर के कुछ अन्य जिलों के पहाड़ी लोग पांच दशक से एसटी दर्जे की मांग कर रहे हैं। पहाड़ी लोगों को उम्मीद है कि अमित शाह दौरे के दौरान पहाड़ियों को एसटी दर्जे की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें