गृहमंत्री अमित शाह 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 29 मई को जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। और 30 मई को वे पुंछ जाकर पाकिस्तान की गोलेबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 और 30 मई को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन यानी 29 मई को वे जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के दौरान हालिया आतंकी गतिविधियों और सीमा पार से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
30 मई को गृहमंत्री पुंछ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इस दौरान वे उनके हालात की जानकारी लेंगे और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिला सकते हैं।