बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से 60 चौकियों पर हुए हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 76 पाक चौकियों को निशाना बनाया। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घुसपैठ की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर’शुरू किया है। बीएसएफ के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों उनकी 60 चौकियों पर हमला किया गया था, जिसके जवाब में बीएसएफ ने करारा पलटवार करते हुए पाकिस्तान की 76 चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि यह ऑपरेशन अब भी जारी है और सीमा पर 24 घंटे दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, खासकर 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए।
हमारा प्रयास है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घुसपैठ न हो और यात्रा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है, हालांकि पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश होगी।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन के तहत बीएसएफ ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नवीनतम निगरानी उपकरणों का उपयोग करके निगरानी और जवाबी कार्रवाई की जा रही है।