फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायत कार्यक्रम के तहत सरकार ने जम्मू-कश्मीर दो दिए 16 करोड़ रुपयेः मुख्तार अब्बास नकवी

Tue, 21 Jan 2020 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का गुणगान किया। खासतौर पर जम्मू कश्मीर के लिए सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सुविधाओं के बारे में उन्होंने लोगों को रूबरू कराया।

विज्ञापन


इस दौरान नकवी ने कहा कि हिमायत कार्यक्रम के तहत प्रदेश को 16 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही 12,000 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। नकवी ने कहा कि सांबा और अवंतीपोरा में एम्स स्थापित किया जा रहा है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वो इसी कश्मीर में है। लेकिन इस स्वर्ग को किसी की नजर लग गई है। भ्रष्टाचार के कीड़े, कुशासन के कीड़ों ने जम्मू कश्मीर के लोगों की जरूरतों को रोका। नकवी ने कहा कि आज फिर वो वक्त आ गया है जब हमें कश्मीर को फिर से वही स्वर्ग बनाना है। कश्मीर के लोग तरक्की के बराबर हिस्सेदार नहीं बल्कि सबसे पहले हिस्सेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार में कश्मीर के लोगों को वो सभी लाभ मिलेंगे जो अभी तक नहीं मिल पाए

हमारा लक्ष्य है कि यहां के युवाओं को रोजगार मिले। कश्मीर के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। रोजगार हालिस करने के लिए कौशल विकास के जरिए यहां के युवाओं को लाभ मिलेगा। कश्मीर के लोगों की तरक्की के लिए सरकारें पैसा भेजती थीं। जिसका फायदा चंद लोग ही उठाते थे। लाभार्थियों को उसका फायदा ही नहीं मिलता था। लेकिन अब मोदी सरकार में कश्मीर के लोगों, युवाओं और बेटियों को वो सभी लाभ मिलेंगे जो अभी तक भ्रष्टाचारियों की वजह से नहीं मिल पाते थे।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों की बेहतरी से जुड़ी चीजें अब नजरअंदाज नहीं होंगी। हज यात्रा को लेकर नकवी ने कहा कि दो लाख मुसलमान पिछले साल हज यात्रा पर गए। उन्होंने कहा कि कश्मीर के जितने लोगों ने इस बार आवेदन किया है, हमारा प्रयास रहेगा कि वो सभी इस पवित्र यात्रा पर जाएं। जो बहनें हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन करेंगी वो सभी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें