फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती पर लगाई जाए लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी बीप कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने डीसी चरणदीप सिंह को समस्याओं के बारे में फोन काल कर बताया।
विज्ञापन

थुरू, चंकाह, शजरू, दरमाड़ी, चसोत और अरनास के लोगों ने क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के साथ ही पीने के पानी की समस्यां से अवगत करवा कर निदान की अपील की। बताया कि गर्मी से प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख गए हैं। मवेशियों को भी पिलाने के लिए पानी नहीं है। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पहुंच पाना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी आ रही है। कुछ ग्रामीणों ने सड़क मार्गों की खस्ताहाल स्थिति में सुधार लाने को कहा इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से सुझाव भी दिए गए। डीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। इस दौरान डीसी ने सभी से वैक्सीन लगवाने सहित कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें