फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब तथा अखनूर विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की तरफ से शुक्रवार को सोहल क्षेत्र में एक बैठक हुई।इसमें केंद्र सरकार से रोजगार के साधन सृजित करने की मांग की गई। इसमें क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता कुलबीर सिंह ने की। युवाओं ने केंद्र सरकार से कहा कि हमें सरकारी नौकरियां दी जाएं। जब से केंद्र में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है तब से देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि रोजगार के लिए हम परेशान हैं। बैठक के दौरान बेरोजगार युवाओं ने कहा कि कोरोना के चलते कई युवाओं की नौकरी की आयु सीमा निकल गई, और सब परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि उनकी आर्थिक तौर पर मदद की जाए, ताकि वह लोग अपना जीवन बसर अच्छी तरह से कर सकें। युवाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि आपकी सरकार हमें रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर नाकाम साबित हो रही है, जिसके चलते देश की युवा पीढ़ी का आप पर से विश्वास उठता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि नौकरी की आयु सीमा खो चुके युवाओं को छूट देकर भर्ती प्रक्रिया चलाई जाए, ताकि हमें रोजगार के अवसर मिल सकें। युवाओं ने सरकार से बेरोजगारी को दूर करने और रोजगार देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से सात आठ साल से नौकरी के लिए कोई भी पद नहीं निकाले गए हैं, जिससे बेरोजगारी दिन-प्रतिदन बढ़ रही है। इस मौके पर युवाओं ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की एक कमेटी का गठन भी किया। बैठक में अमण शर्मा, नितेश कुमार, जगन सिंह, पंकज चौधरी, राकेश कुमार, सुशील बराल, बलवान चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें