फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन का इंकार पाक के गाल पर तमाचा: भाजपा

Wed, 15 Oct 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप से इनकार को भाजपा ने मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार प्रो. हरि ओम ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र का यह कदम पाकिस्तानी सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने साफ कर दिया है कि जम्मू कश्मीर का मुद्दा दोनों राष्ट्रों के बीच का मामला है और इसे दोनों पड़ोसी शिमला समझौते के आधार पर निबटाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख, यासीन मलिक, शब्बीर शाह तथा अन्य के लिए भी यह बड़ा आघात है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में ही यह साबित कर दिया कि वह किसी भी गलत हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकते। भारत की एकता तथा संप्रभुता को किसी भी कीमत पर बनाए रखने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें