फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ

Wed, 28 Sep 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
UJJWALA YOJNA - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) का आगाज 28 सितंबर को होगा। यह योजना श्रीनगर और जम्मू दोनों ही जगह पर बुधवार को शुरू होगी। इसके लिए श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर में दोपहर दो बजे और जम्मू के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में शाम पांच बजे समारोह आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह तथा रियासत के फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स मंत्री चौधरी जुल्फकार अली मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। रियासत में पहले चरण में एक लाख महिलाओं को कनेक्शन दिया जाएगा। कुल 35 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। 

केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के उद्देश्य से उज्जवला योजना की शुरूआत हुई थी । योजना के क्रियान्वन के दौरान देश में 5 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ये ऐलान किया था कि रियासत में जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की जाएगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें