फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर आवाजाही से बचें

Tue, 24 Jan 2023 12:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यातायात विभाग ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के उधमपुर में प्रवेश को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी वाहन को दोमेल चौक से बिरमा पुल होते हुए चोपड़ा शॉप की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रैहंबल से दोमेल तक किसी भी वाहन को पुराने राजमार्ग पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


यातायात विभाग ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के उधमपुर में प्रवेश को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी वाहन को दोमेल चौक से बिरमा पुल होते हुए चोपड़ा शॉप की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान जिब थाती, चक, क्रिमची मानसर, चक्खड़, कड़क्याल, चोपड़ा शॉप, गढ़ी, रैहंबल, लांदर और पंचैरी से आने वाले यात्रियों को एनएच-44 से जोड़ने वाले मार्ग पर चलने की सलाह दी गई है।

इसी तरह जखैनी से किसी भी वाहन को उधमपुर शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शहर में प्रवेश के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। जबकि, जिब थाती, मलाड, चक, क्रिमची मानसर, लांदर, पंचैरी, चक्खड़ और मुतल मार्ग के सभी यात्री सप्लाई मोड़ से दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे। इसके बाद इनके आवागमन पर सप्लाई मोड के रास्ते शाम 5 बजे तक रोक रहेगी। इसी तरह कड़क्याल, टिकरी, बांसामोड़, आदि मार्ग की मेटाडोर सैलां तालाब, गोल मेला एनएच-44 फ्लाटा से होते हुए चलेंगी।
विज्ञापन


गढ़ी, रैहंबल और जिब थाती के सभी वाहन मल्हाड़ मार्ग से एनएच-44 से होकर आगे की यात्रा कर सकेंगे। वहीं, दोपहर एक बजे के बाद क्रिमची मानसर, पंचैरी जाने वाले सभी वाहनों को बिरमा पुल से जाने की अनुमति नहीं होगी। जम्मू जाने वाली सभी बसें कोर्ट रोड से गोल मेला होते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी। इसी के साथ सेना के अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे पुराने राजमार्ग पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही से बचें।

सुरक्षा कारणों से नहीं मिली हाईवे पर चलने की अनुमति

कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे के करीब उधमपुर की सीमा में टिकरी से प्रवेश करेंगे। इससे आगे फलाटा क्षेत्र से वह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को छोड़कर शहर से गुजरते हुए पुराने राजमार्ग से जखैनी तक यात्रा करेंगे। इसके आगे वह वाहन में सवार होकर रामबन के लिए निकल जाएंगे। सुरक्षा कारणों से उन्हें हाईवे पर यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके चलते उधमपुर में भी वह केवल शहर के बीच से गुजरते हुए पुराने राजमार्ग पर करीब 12 किलोमीटर की पदयात्रा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें