फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के फिर शराब की दुकान खुली, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन.. जमकर हंगामा

Mon, 29 May 2023 12:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

स्थानीय निवासियों ने एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के नेतृत्व में शराब की दुकान खोलने के विरोध में नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि दो दिन पहले भी दुकान को खोलने का विरोध किया था। 
विज्ञापन
शराब की दुकान खोलने का विरोध करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर शहर के वार्ड नंबर 21 में बट्टलबालियां मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने रविवार शाम को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि कई बार विरोध करने के बाद भी दुकान को खोला जा रहा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन भी इसको बंद करवाना नहीं चाहता है। इसलिए आज एक बार फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। शाम करीब पांच बजे स्थानीय निवासियों ने एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के नेतृत्व में शराब की दुकान खोलने के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान संजीत कुमार, दर्शन कुमार व अन्य लोगों ने कहा कि दो दिन पहले भी दुकान को खोलने का विरोध किया था। उस समय तहसीलदार, पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया था कि दुकान को इस स्थान पर नहीं खोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का भरोसा किया और लगा कि अब दुकान नहीं खोली जाएगी, लेकिन रविवार की छुट्टी के दिन का फायदा उठाते हुए फिर से दुकान को खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि जिला प्रशासन भी इसको बंद नहीं करवाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि शराब की दुकान के पास ही सरकारी महिला कालेज है। कुछ दूरी पर दो स्कूल भी है। मस्जिद भी है और एक सत्संग घर भी है। नियम अनुसार तो शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल के नजदीक कोई शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है।

फिर इनको किसने शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। स्थानीय निवासियों और पार्षद से तो इसको लेकर कोई एनओसी नहीं ली गई है। आज सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर इसका विरोध कर रहे हैं और अब जरूरत पड़ने पर कानून का भी सहारा लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूटी प्रशासन को बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की चिंता नहीं है, लेकिन शराब की दुकानें खोलने के लिए व्यवस्था करने का पूरा समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें