फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 92.34 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी हाई स्कूल रसैन की नई इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। समग्र शिक्षा के तहत ब्लाॅक घोरड़ी के अंतर्गत आते सरकारी हाई स्कूल रसैन की नई इमारत जल्द तैयार होगी। इसमें चार कमरों के अलावा बरामदा और एक परीक्षा हाल का निर्माण किया जाएगा। यह सभी काम 92.34 लाख की लागत से मुकम्मल किए जाएंगे।
इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल की इस नई मजबूत इमारत के बनने से लंबे समय से बदहाल इमारत और कमरों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई को जारी रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2000 में इस स्कूल को मिडिल से हाई स्कूल का दर्जा दिया गया था। लेकिन स्कूल की इमारत बदहाल होने और इसमें कमरों की कमी के कारण नई कक्षाओं के संचालन में भारी परेशानी आ रही था। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अलावा उनके अभिभावक भी परेशान थे और लंबे समय से जर्जर इमारत की हालत सुधारने और नई इमारत की मांग कर रहे थे। स्कूल की दीवारों में दरारें पड़ने के कारण गंभीर हादसे का डर बना हुआ था। बारिश के समय खिड़कियों से पानी स्कूल के अंदर आता था। जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और इमारत के गिरने का डर बना हुआ था। बारिश होने पर स्कूल में छुट्टी करनी पड़ रही थी। इस समस्या से तंग आकर अगस्त 2023 में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर अभिभावकों संग शिक्षा विभाग के धरना प्रदर्शन शुरू कर स्कूल में ताला जड़ दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल साढे 6 लाख रुपए का फंड मुहैया करवाकर पुरानी इमारत की मरम्मत करवाई थी और अब तक इसी में कक्षाओं का संचालन हो रहा था। वहीं अब नई इमारत बनने की प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थी और अभि-भावक काफी राहत महसूस कर रहें हैं।



हाई स्कूल रसेन की नई इमारत बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें