फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबिल टेनिस के फाइनल में भिड़ेंगे उधमपुर-जीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रही अंतर कालेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर और जीएमसी फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला वर्ग में खिताब के लिए गवर्नमेंट महिला कालेज उधमपुर और एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स भिड़ेंगे। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


वीरवार को खेले गए पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर ने एमबीएस कालेज को कांटे की टक्कर में 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में उधमपुर के खिलाड़ी रोमांचक जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

पहले सेट में उधमपुर के अंकित शर्मा ने गुरलीन सिंह को 11-3, 11-4, 11-4 से मात देकर 1-0 से बढ़त बनाई। अगले सेट में वापसी करते हुए एमबीएस के जैश सिंह ने रोहित पाल सिंह को 11-2, 11-2, 11-5 से मात देकर 1-1 से बराबरी की। अगले सेट में वापसी करते हुए उधमपुर के अक्षयदीप ने गुरकिरत सिंह को 8-11, 11-3, 13-11, 13-11 से मात देकर 2-1 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

अंतर कालेज टीटी चैंपियनशिप में हुए मुकाबले

मगर अगले सेट में एमबीएस के जैश सिंह ने अंकित को 11-5, 11-6, 11-5 से शिकस्त देकर 2-2 से बराबरी की। निर्णायक मुकाबले में उधमपुर के रोहित पाल सिंह ने गुरलीन सिंह को 11-7, 11-5, 11-6 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।  वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जीएमसी ने एकतरफा मुकाबले में एस्काम को 3-0 से मात दी। तनवीर बांडे ने तपन शर्मा को 11-4, 11-2, 11-9, प्रणव महाजन ने अमित आनंद को 11-9, 12-10, 8-11, 11-4, नासिर अली ने शुभम को 11-6, 11-9, 11-4 से मात दी।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में महिला कालेज उधमपुर ने महिला कालेज परेड को 3-1 से मात दी। पूर्वी शर्मा ने जहिया हिनाज को 11-5, 11-9, 11-8, पिंकी राठोर ने सोनाली पंडिता को 9-11, 9-11, 11-7, 11-8, पूर्वी शर्मा ने सोनालिका शर्मा को 12-10, 11-8, 11-8 से मात दी। परेड की ओर से सोनालिका शर्मा ने पारुल शर्मा को 11-5, 11-7 से बाहर किया।

दूसरे सेमीफाइनल में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स ने महिला कालेज गांधीनगर को 3-0 से पछाड़ा। परिवा ने उर्वशी को 11-3, 11-8, 11-4, आर्य ने शैरी को 11-7, 11-3, 11-2 और सिमरन ने उजेस्वी शर्मा को 11-6, 11-5, 11-2 से मात दी। इन मुकाबलों में रविश वेद, गौरव शर्मा, अमित शर्मा, संदीप, रेखा तकनीकी अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें