सूत्रों के अनुसार आतंकी अभी सियोज धार टॉप क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी व डॉग स्क्वॉयड की मदद से तलाशी ली जा रही है। गौरतलब रहे कि बसंतगढ़ व भद्रवाह की सीमा तक सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं। कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और बनी की से सुरक्षाबलों ने घेरा बनाकर सभी रास्ताें को सील कर दिया है। इस बारे में उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद रईस बट ने बताया कि बसंतगढ़ में आतंकियों की तलाश को लेकर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।
आतंकी हमले में एम4 राइफल और एके47 का इस्तेमाल : सूत्रों के अनुसार, बसतंगढ़ में वीडीजी की हत्या में आतंकियों ने एम4 राइफल व एके47 का इस्तेमाल किया है। डुडू व बसंतगढ़ में वीडीजी को पोस्टों पर तैनात किया गया है। पुलिस की मानें तो दो ग्रुपों में 6 से 8 आतंकी सियोजधार टॉप पर छिपे हुए हैं।