जम्मू संभाग के जिला बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़ के बाद से आतंकियों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ तलाशी अभियान मंगलवार को भी जारी है। इस दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान जंगल और पहाड़ी इलाकों के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, मामले के संबंध में करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बसंतगढ़ के चोचरू गलां हाइट्स पर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चल रहा है। इससे पहले सोमवार को खराब मौसम व बारिश के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन ऑपरेशन जारी रहा। सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और एसओजी के जवान लगातार डटे हुए हैं। अभी तक आतंकियों का कोई विशेष सफलता नहीं मिल पाई है।