फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में वाहन ने नाका तोड़कर एसपीओ को रौंदा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रामबन में पकड़ा गया चालक 

Sat, 18 Dec 2021 10:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर

सार

उधमपुर के वीनस चौक में वाहन ने ड्यूटी पर तैनात एसपीओ कर्म चंद को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में पता चला है कि पकड़े गए वाहन से पशुओं की तस्करी की जा रही थी। 
 
विज्ञापन
उधमपुर में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के वीनस चौक में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर तैनात एसपीओ कर्म चंद को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी के आधार पर रामबन में एक वाहन पकड़ा गया है। जिससे पशुओं की तस्करी की जा रही थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपीओ का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पशु व नशा तस्करों को पकड़ने के लिए प्रतिदिन शहर के विभिन्न इलाकों में नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाती है। इसी के तहत शुक्रवार रात को वीनस चौक पर नाका लगाया गया था। रात लगभग ढाई बजे एक तेज रफ्तार वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

परंतु वाहन चालक ने नाका तोड़ते हुए सबसे आगे खड़े एसपीओ कर्म चंद(41) पुत्र बिशन दास निवासी समरोली को टक्कर मार दी और फरार हो गया। एसपीओ के साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रात होने के कारण पुलिस वाहन का नंबर नहीं देख सकी। पुलिस ने तत्काल सभी थानों को सूचित किया। वीनस चौक इलाके में लगे सीसीटीवी से पहले वाहन की पहचान की गई।

पुलिस ने साधी चुप्पी
सूत्रों के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने चालक के साथ रामबन इलाके में पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन से पशुओं की तस्करी की जा रही थी। इसलिए चालक ने वाहन को नहीं रोका और एसपीओ को कुचलते हुए भाग निकला। सुबह के समय शव का पोस्टमार्टम परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें