फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा में महिलाओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप

Mon, 22 Aug 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के पास स्थित सिरा कोटला क्षेत्र में रविवार को सांप्रदायिक तनाव के हालात उस समय बन गए, जब मंदिर के साथ की भूमि की दीवार को कुछ महिलाओं ने तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंदिर और मसजिद को लेकर मामला पहले से ही हाईकोर्ट में विचाराधीन है। देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि सिरा कोटला में सांप्रदायिक हालात बन गए हैं, तो बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

झड़प में एक कांस्टेबल घायल

crime demo - फोटो : MID DAY
इस दौरान पाया कि मंदिर-मसजिद के बीच की एक दीवार को तोड़ा गया है। इस संबंध में पांच महिलाओं को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

इस दौरान दोनों समुदाय में उत्पन्न तनाव के बीच एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इसकी पुष्टि एएसपी सुनील कोतवाल ने की। उन्होंने कहा कि हालात को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। बताया जाता है कि हिरासत में लिए जाने के दौरान आरोपी महिलाओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें