फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में डाउनटाउन में हिंसक झड़प, एक की मौत

Mon, 22 Aug 2016 12:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी की हिंसा में एक और मौत हो गई। श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में पत्थरबाजों के साथ सुरक्षा बलों की झड़प के दौरान आंसू गैस के गोले की चपेट में आने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया। श्रीनगर सहित गांदरबल के कंगन, सोपोर के त्रुमगुंड और बहरामपोरा में पथराव की घटनाएं हुईं। पाबंदियों के लिहाज से श्रीनगर शहर अनंतनाग कसबे और पांपोर में कर्फ्यू की सख्ती रही। शेष इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी हैं। लोगों को एकत्रित होने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

हिंसा के 44वें दिन अलगाववादियों ने दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक लाल चौक मार्च करने का एलान किया। लेकिन सुरक्षा बलों ने इस मार्च को सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा भड़काने वालों की खोज में दबिश जारी

कर्फ्यू के दौरान राहगीर से पूछताछ करता सुरक्षा बल का जवान - फोटो : PTI
जोनल पुलिस मुख्यालय के अनुसार घाटी में रविवार को पथराव की तीन मुख्य घटनाएं हुईं जिसे सुरक्षा बलों ने नियंत्रित कर लिया। पथराव के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई गई है ताकि घरों से निकलकर लोग उपद्रव न करें।

इस बीच हिंसा भड़काने वाली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की दबिश जारी रही। वहीं अलगाववादी नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वे दीवारों पर पत्र चिपका कर विधायकों और मंत्रियों से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की मांग करें। बंद को 25 अगस्त तक बढ़ाया गया है जिसे प्रभावी बनाने के लिए अलगाववादी लगातार अपील कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें