फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Sat, 06 Apr 2019 08:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान राहिल राशिद शेख निवासी नुनार गांदरबल और बिलाल अहमद केयघाम शोपियां के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


सेना को सुरक्षा एजेंसियों से सूचना मिली कि शोपियां के इमाम साहिब इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हैं। इस सूचना के आधार पर सेना ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस बीच आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया, और दोनों तरफ से गोलाबारी होने लगी। कुछ देर बाद ही दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इलाके में अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की भी सूचना है, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकी एक इलाके से निकल रहे थे कि अचानक सेना की आतंकियों पर नजर पड़ी, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई।

लोकसभा चुनाव से पहले सेना को दक्षिण कश्मीर में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर रखा है। प्रचार में कोई खलल न पड़े, इसके मद्देनजर सुरक्षाकर्मी 24 घंटे गश्त तेज किए हुए हैं। इससे पहले पुलवामा में इसी सप्ताह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर किए गए थे। उस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। इससे पहले पिछले सप्ताह शोपियां में सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें