फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सेना के जवान को घर में घुसकर मारी गोलियां, मौत

Sat, 06 Apr 2019 08:02 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान की पहचान मोहम्मद रफीक याटू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

 


सूत्रों के अनुसार बंदूकधारियों ने मोहम्मद रफीक याटू पर घर में शाम करीब 5.40 बजे गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि वह छुट्टी पर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकवादियों ने याटू पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इस बीच सेना, सीआरपीएफ ने क्षेत्र की घेराबंदी की और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें