फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील

Wed, 28 Oct 2020 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान आग लग गई... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के आरिबाग मचहामा इलाके में मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है। 

विज्ञापन


आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई।

कुछ घंटों के बाद रात साढ़े 11 बजे के बाद दोबारा से फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही धमाकों की भी आवाज सुनी गई। गांव के सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें