शहर के बटमालू इलाके में एक मकान में छापा मारकर सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। हालांकि, इन आतंकियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आतंकियों की पहचान तुफैल नियाज और नईम अहमद के तौर पर हुई है। इसी मकान में अगस्त महीने में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी परवेज अहमद शहीद हो गया था। चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आतंकी मौके से भाग निकले थे। आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि यह मकान आतंकियों का हाइडआउट था।