फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी को लगा एक और झटका, अब आबिद ने छोड़ी पार्टी, थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन

Sat, 08 Dec 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आबिद अंसारी - फोटो : facebook
विज्ञापन

पीडीपी को शनिवार को एक और झटका लगा है। डॉ. हसीब द्राबू के बाद पूर्व विधायक आबिद अंसारी ने भी पार्टी छोड़ दी। आरोप लगाया कि पार्टी रियासत के लोगों की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। वह पार्टी के झूठ का हिस्सेदार नहीं बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन


ट्वीट कर कहा कि वह अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भेज चुके हैं। आबिद प्रमुख शिया नेता है और पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी के चाचा हैं। इमरान पहले ही पार्टी छोड़कर पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हो चुके हैं। दोनों गठबंधन सरकार गिरने के बाद पार्टी से किनारा कर चुके थे। 

वहीं, इरफान पंडितपुरी ने भी पीडीपी को छोड़कर पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन थाम लिया है। पीपुल्स कांफ्रेंस नेता सज्जाद गनी लोन व इमरान अंसारी ने पंडितपुरी का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें