जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में सेना और आतंकियों के बीच कई घंटे मुठभेड़ चली। जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकी शामिल थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद ने मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि तीसरे आतंकी को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि आतंकी उरी जैसे हमले को अंजाम देने की नियत से आए थे लेकिन उसके पहले ही वो सुरक्षाबलों की नजर में आ गए और जवानों ने उन्हें मार गिराया। यह सेना के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।
Latest #Visuals from Uri where an encounter between security forces and terrorists is underway. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/PpyCT455UF
— ANI (@ANI) September 24, 2017
बता दें कि सेना को कलगही गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की भी खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों को घेर लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों से घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी तो सुबह ही ढेर हो गए थे लेकिन तीसरे को देर शाम सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
गौरतलब है कि आतंकियों ने किसी बड़े हमले कि साजिश के इरादे से ही घाटी में दाखिल हुए थे लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों की तत्परता से एक बड़े हमले को होने से रोका जा सका और सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया।