फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में दो आतंकी हमले, आठ जवान व 15 नागरिक हुए घायल, चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Mon, 04 Jun 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
attack - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार को दो आतंकी हमलों को अंजाम दिया। इनमें सीआरपीएफ के डिप्टी एसपी, एसएचओ शोपियां समेत सुरक्षा बलों के आठ जवान तथा चार महिलाओं समेत 15 नागरिक शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


पहली घटना शोपियां जिले के बटपोरा इलाके की है जहां आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। निशाना चूक जाने की वजह ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इसमें एसएचओ शोपियां गुलजार अहमद, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, जावेद अहमद व नजीर अहमद घायल हो गए। आस-पास मौजूद 12 नागरिकों को भी चोटें पहुंचीं। हमले में घायल दो महिलाओं फरीदा व नादिया को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। कांस्टेबल अल्ताफ अहमद व जावेद अहमद का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

दूसरी घटना पुलवामा जिले की है जहां आतंकियों ने शहीद पार्क के पास सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें सीआरपीएफ के चार जवान व दो महिलाओं समेत तीन नागरिक घायल हो गए। घायल सीआरपीएफ के डिप्टी एसपी अनुज पाठक, कांस्टेबल सुमीत कुमार, सुंबैर सिंह व सुरेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लिट्टर की शुगुफ्ता जान व वाशबुग की फिजा जान तथा पठान के अर्शिद अहमद भी घायल हुए। धमाका होते ही इलाके में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग सुरक्षित स्थान पर छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। 
विज्ञापन


सोपोर में आईईडी बरामद
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के नत्थीपोरा-वाडूरा रोड पर आतंकियों की ओर से सड़क किनारे प्लांट किए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को निष्क्रिय किया। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकियों की ओर से प्लांट आईईडी को सुरक्षा बलों ने समय रहते खोज निकाला। इसके साथ ही आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया। हालांकि, आतंकी संगठन जैश ने दावा किया है कि उसके आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें