फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट: जम्मू को मिली दो समर स्पेशल ट्रेन

Sat, 14 Mar 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नौ समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें जम्मू को दो ट्रेनें मिलीं हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल-वैष्णो देवी कटड़ा के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कुल 78 फेरे लगाएगी। यह 2 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह आनंद विहार से सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04402 वैष्णो देवी कटड़ा से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह (04941/04942) लखनऊ-माता वैष्णो देवी कटड़ा-लखनऊ के बीच भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04941 लखनऊ-कटड़ा 2 अप्रैल से 26 जून के बीच चलेगी। लखनऊ से यह प्रत्येक सोमवार और वीरवार को शाम 5:35 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 1 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से यह प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 12:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने एक अन्य ट्रेन (04992/04991) जम्मू तवी-पठानकोट-जम्मू तवी डीईएमयू स्पेशल ट्रेन भी सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें