सांबा। जिला पुलिस ने घगवाल में चोरी के दो वाहन बरामद किए हैं, जो गुरदासपुर से चुराए गए थे। इनका इस्तेमाल पंजाब से घाटी की ओर पशु तस्करी के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार कि पुलिस पार्टी ने एक महिंद्रा वाहन पीबी10एफ-4279 को जब्त कर मामला दायर किया है। जांच में सामने आया कि यह वाहन गुरदासपुर से चुराया गया था। इस संबंधी मामला गुरदासपुर में भी दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने एक बिना नंबर वाले वाहन को भी बरामद किया है। उसे भी गुरदासपुर से चोरी किया गया था।