जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दुर्बल इलाके में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो कबाड़ बीनने वाले जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग बुधवार रात 12:23 बजे लगी।
यह आग बेमिना क्षेत्र में तिरपाल और लकड़ी से बने 80 अस्थायी आश्रयों में तेजी से फैल गई। एक खाली पोल्ट्री फार्म और एक ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। अग्निशमन दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पूरा इलाका आग की लपटों में घिर चुका था।
आग पर काबू पाने के बाद मलबे से दो शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद नूर आलम (27) और अल अमीन (16) के रूप में हुई है। मोहम्मद नूर आलम दिल्ली के निवासी थे और दुर्बल में रहते थे, जबकि अल अमीन कुपवाड़ा में रहते थे। दोनों मृतक कबाड़ बीनने का काम करते थे।