फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: बांदीपोरा में आतंकियों को पनाह देने पर दो रिहायशी मकान कुर्क, आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 02:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

दोनों आरोपी आतंकवादियों के मददगार थे और पहले से ही गिरफ्तार हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंडपोरा-रामपोरा और चिट्टीबांडे गांव में की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों में शामिल और आतंकियों के मददगारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने आतंकवादियों को पनाह देने पर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंडपोरा-रामपोरा और चिट्टीबांडे गांव में दो आवासीय संपत्तियों को कुर्क किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुंडपोरा-रामपोरा में आरोपी एजाज अहमद रेशी उर्फ डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह मकान उसके पिता अब्दुल मजीद रेशी के नाम पर था। वहीं, चिट्टीबांडे में कुर्क किया गया घर आरोपी मकसूद अहमद मलिक के पिता मोहम्मद जमाल मलिक के नाम पर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन अरगाम में यूएपीए की धारा 18, 20 व 39, आईपीसी की धारा 120-बी और आर्म्स एक्ट 7/25 के तहत एफआईआर संख्या 15/2022 दर्ज की गई थी।

दोनों आरोपी आतंकवादियों के मददगार थे और पहले से ही गिरफ्तार हैं। नोटिस के अनुसार इन मकानों के मालिकों को नामित प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी तरह से हस्तांतरण, पट्टे पर देने, निपटाने, इसकी प्रकृति को बदलने या उक्त संपत्ति के साथ सौदा करने से रोक दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें