शोपियां पुलिस की नाका पार्टी ने सर्किट हाउस शोपियां के निकट संदिग्ध कारणों से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से एके ४७ की बीस राउंड बरामद हुए हैं।
व्यक्ति की पहचान आदिल अहमद नगरू निवासी रमनागढ़ी (शोपियां ) के रूप में हुई है। जो कि हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था और आतंकियों को हथियार मुहैया कराता था। पूछताछ में पता चला कि इसमें उसके साथ जम्मू-कश्मीर के दो पुलिस वाले भी शामिल हैं जो कि हिरासत में लिए जा चुके है।
2 Police constables were also involved in the module of ammunition supply to Hizbul Mujahideen; module busted by Police in Shopian on 9 Oct.
— ANI (@ANI) October 11, 2017